इंदौर। इच्छापूर हाईवे पर स्थित गोपाल गोशाला के सामने वाहन ने गाय के बछड़े को टक्कर मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया और अपना वाहन लेकर फरार होने की कोशिश की। उसी समय गोशालाओं में बैठे गो रक्षा समिति के सदस्यों ने बछड़े को घायल अवस्था मे देख डंपर का पीछा कर उसे पकड़ा।
बजरंग दल के नितिन करडक ने बताया हाईवे पर तेज गति से दौड़ते राखड़ से बड़े डंपर के कारण लगातार सड़क हादसे ओर गाय, बछड़े की हत्याएं हो रही है इस प्रकार की य़ह चौथी घटना है जिसे लेकर गो रक्षा समिति के सदस्यों मैं नाराजगी है शासन प्रशासन को लगातार अवगत कराने के बाद भी तेज गति से चलते भारी वाहनों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
जिसके चलते हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन से विचार विमर्श करने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता माने। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालते हुऐ पुनः यातायात आवागमन चालू करवाया।