BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2025, 3:55 pm
KHABAR : विश्व ध्यान दिवस पर नीमच पुलिस में सामूहिक ध्यान कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य व तनावमुक्ति पर दिया गया विशेष जोर, हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से तीन दिवसीय ध्यान योग अभियान संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। “विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर में सामूहिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में 19 से 21 दिसंबर तक “तनावमुक्ति एवं ध्यान केंद्र दृ हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान” अभियान के तहत तीन दिवसीय ध्यान योग गतिविधियां संपन्न हुईं। 19 दिसंबर को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में ध्यान योग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया, जिसमें हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ध्यान के महत्व, लाभ और व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।

21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस इकाइयों में सामूहिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों के अधिकारी व कर्मचारी एक साथ जुड़े।

इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें ध्यान को विश्व शांति और आत्मिक उन्नति का माध्यम बताते हुए प्रत्येक रविवार थानों में नियमित ध्यान कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक सशक्तिकरण, तनावमुक्ति, कार्यक्षमता में वृद्धि, सकारात्मक सोच और कर्तव्य निर्वहन में एकाग्रता को बढ़ावा देना रहा। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE