BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2025, 4:36 pm
KHABAR : जावद विधानसभा में भाजपा के 2 सफल वर्षों पर कार्यशाला संपन्न, विधायक सखलेचा ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता हुए शामिल, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। भारतीय जनता पार्टी सरकार के सफलतम दो वर्ष पूरे होने पर आज रतनगढ़ मंडल में विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति पर्व कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवीन सामुदायिक भवन, नीमच-सिंगोली रोड, रतनगढ़ पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, अटल स्मृति पर्व कार्यक्रम प्रभारी नानालाल अटोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला महामंत्री विक्रम सोनी, जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, जिलाप्रशासक किरण देवी शर्मा, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला की शुरुआत पार्टी के पितृपुरुष, श्रद्धेय डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा और महामंत्री पिंकेश मंडोवरा ने अतिथियों का स्वागत किया।

विधायक श्री सखलेचा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम से जुड़े रहने और पार्टी की बैठकों व कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नानालाल अटोलिया, जिला महामंत्री विक्रम सोनी, सतीश व्यास, जगदीश मूंदड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विशेष रूप से जगदीश मूंदड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का आभार अटल स्मृति पर्व सहप्रभारी रेखा देवी धाकड़ ने व्यक्त किया और संचालन ईटी प्रभारी नितेश ने किया। इस अवसर पर जावद विधानसभा के सभी मोर्चा पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर सभी के लिए स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE