BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2025, 5:15 pm
KHABAR : जिला प्रशासन नीमच ने की राजस्व प्रकरणों के निराकरण की पहल, प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कल 83 कलस्‍टर पंचायतों में लगेंगे विशेष राजस्व शिविर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रशासन गांव की और अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2025 तक 83 कलस्‍टर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे और राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा किया जावेगा।प्रशासन गांव की ओर  अभियान के दूसरे चरण में जिले में 7 तहसीलों में  तहसील स्तरीय राजस्व शिविर 07, 08 एवं 09 जनवरी 2026  को 14 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आज 22 दिसम्‍बर 2025 सोमवार को नीमच ग्रामीण तहसील के कलस्‍टर पंचायत मुख्‍यालय दारू, जवासा में विशेष राजस्‍व शिविर आयोजित किए जा रहे है। जीरन तहसील के कलस्‍टर मुख्‍यालय जीरन, नीमच नगर के कनावटी, तहसील मनासा के कलस्‍टर पंचायत मुख्‍यालय पिपलियारावजी, कुण्‍डालिया, रामपुरातहसील के पंचायत मुख्‍यालय चचोर, जावद तहसील के पंचायत मुख्‍यालय उपरेड़ा एवं ढाणी, सिंगोली तहसील के पंचायत मुख्‍यालय झांतला एवं देहपुर में ग्रामीणों किसानो की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्‍व शिविर आयोजित किए जा रहे है।

एडीएम बीएस कलेश ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत राजस्‍व विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे विशेष राजस्‍व शिविरों की सभी आवश्‍यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्‍होने क्षेत्र के ग्रामीणों से इन शिविरों में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आगृह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE