मनासा। पूर्व विधायक स्व.राधेश्याम लढ़ा की स्मृति में 21 दिसंबर रविवार को भारत विकास परिषद मनासा शाखा द्वारा श्री लाभमुनी नैत्रालय मंदसौर के तत्वावधान में निःशुल्क नैत्र परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय पुराने शासकीय हॉस्पिटल में लगे इस शिविर में आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच कीगई जिसमें 275 मरीजों की जांच कीगई एंव 75 मरीजों को मोतिया बिंद पाया गया जिन का ऑपरेशन निः शुल्क किया जाएगा।
जिसमें नेत्र परीक्षण पश्चात ऑपरेशन योग्य मरीजों का ऑपरेशन लाभ मुनि नेत्रालय मंदसौर पर किया जायेगा। ऑपरेशन योग्य मरीजों को मंदसौर लाने लेजाने की व्यवस्था निशुल्क रहगी।