BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2025, 5:55 pm
NEWS : भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूरे, किसान-महिला-युवा सशक्तिकरण पर जोर, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा- विकास कार्यों से राजस्थान को मिली नई गति, युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास को प्राथमिकता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करते हुए किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू कर रही है। सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया गया है तथा किसानों को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि से जुड़े बुनियादी ढांचे में सुधार के चलते उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हुई है।

महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए गए हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्थाएं करने तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं तथा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ आमजन को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं सड़क, बिजली, पानी और शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दिए जाने से प्रदेश के समग्र विकास को गति मिली है।

उक्त विचार विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने रविवार को ग्राम पंचायत नेतावल गढ़पाछली, ऐराल, घटियावली एवं गिलुंड में विकास रथ के माध्यम से आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक आक्या ने नेतावल गढ़पाछली ग्राम पंचायत परिसर में पौधारोपण भी किया।

सुशासन पखवाड़ा के विधानसभा संयोजक एवं पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं तथा अनेक योजनाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को शहर के सेगवा हाउसिंग बोर्ड, सेंती, प्रतापनगर एवं कुंभानगर क्षेत्र के वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में बस्सी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल चोबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडीबावड़ी, मंडल महामंत्री सोहन खटीक, पूर्व महामंत्री रामेश्वर धाकड़, सरपंच यशोदा कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE