BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2025, 10:43 am
KHABAR : कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी मनरेगा के नाम और उसके अस्तित्व को लेकर विरोध प्रदर्शन, भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ रैली निकालकर की यह मांग, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। शहर में आज कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी मनरेगा के नाम और उसके अस्तित्व को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ रैली निकाली और मनरेगा को मौजूदा स्वरूप में बनाए रखने की मांग की।


आज शिवपुरी शहर के गांधी आश्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा की पहचान को कमजोर करने और महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं से हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि यदि भाजपा द्वारा मनरेगा को कमजोर या बंद करने की कोशिश हुई, तो ग्रामीण क्षेत्रों से मजदूरों का पलायन एक बार फिर से तेज हो जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि मनरेगा के नाम, स्वरूप या मजदूरों के अधिकारों से कोई छेड़छाड़ की गई, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गाँव के लोग शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE