चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) मान सिंह चूंडावत की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर, चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में 20 दिसम्बर 2025 को पीड़ित प्रतिकर की बैठक आयोजन किया गया। बैठक में कुल 8 प्रकरणों पर विचार किया गया जिनमें से 5 प्रकरण हत्या से संबंधित एवं 2 प्रकरण पोक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों में 13 लाख 87 हजार रूपये की प्रतिकर राशि दिए जाने की अनुशंसा की गई। बैठक में आलोक रंजन जिला कलेक्टर, देवेन्द्र सिंह पंवार न्यायाधीश मोटरयान दर्घटना दावा अधिकरण (कार्यवाहक), मनीष त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक, सुनील कुमार गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतोष कुमार बैरवा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नरेश शर्मा अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ, मनोहर लाल दक लोक अभियोजक चित्तौड़गढ़ आदि उपस्थित रहे।