दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में हार्टफुलनेस संस्थान व पुलिस विभाग के सयुक्त तत्त्वाधान मे रविवार को द्वितीय ध्यान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी सुशील प्रजापति द्वारा विश्व ध्यान दिवस की घोषणा ,कर ध्यान के लाभ बताए, ब्रेन एक्सरसाइज कराई, प्रकृति गुप्ता व आर्याही प्रजापति द्वारा ब्राइटर माइंड्स का प्रस्तुतीकरण किया गया। मेडिकल कालेज दतिया से डॉ पारिजात त्रिपाठी ने हार्टफुलनेस प्रार्थना के साथ हृदय आधारित ध्यान कराया, डॉ विद्याभूषण तिवारी ने योग मुद्राओं की जानकारी दी व अभ्यास कराया।
कार्यक्रम में कलेक्टर वानखडे ने बताया ध्यान से स्वीकार्यता, सर्वव्यापकता व शांति प्राप्त होती है। पुलिस अधीक्षक वर्मा ने कहा कि तनावमुक्ति के लिए नियमित ध्यान करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी विनायक शुक्ला, रक्षित निरिक्षक सौरभ तिवारी, सुबेदार नीलिमा गुर्जर, सुबेदार अजय वर्मा, पुलिस विभाग अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।