मुरैना। देवगढ़ थाना क्षेत्र से दो समाजों के बीच हुए विवाद का मामला सामने आया है, जहां खांडोली गांव के अर्जुन के पुरा में सिकरवार और गुर्जर समाज के लोगों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। इस मामले में एक पक्ष ने पुलिस पर सुनवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
देवगढ़ थाना क्षेत्र के खांडोली गांव के अर्जुन के पुरा में उस समय विवाद हो गया, जब खेत में करंट की झटका मशीन लगाने को लेकर दो समाजों के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। पीड़ित पक्ष के अशोक सिकरवार का कहना है कि वह अपने खेत में करंट की झटका मशीन लगा रहे थे, इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ितों ने आरोप लगाएं है कि जब वे थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। वहीं पूरे मामले पर देवगढ़ थाना प्रभारी ने आज रविवार को करीब 8रू00 बजे पीड़ित पक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी के अनुसार फरियादी पक्ष करीब 15 से 20 लोगों के नाम शिकायत में लिखवाना चाहता था, जबकि उनमें से कई लोग मौके पर मौजूद ही नहीं थे। जबकि मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जानकारी ली तो अशोक सिकरवार और धीरज गुर्जर दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे और पत्थर बाजी की गई है। इस हमले में कुछ लोगों के मामूली चोटे आई हैं ज्यादा गंभीर कोई भी घायल नहीं है।
पुलिस ने केवल घटनास्थल पर मौजूद लोगों के नाम दर्ज करने की बात कही, जिससे फरियादी पक्ष नाराज होकर थाने से चला गया। फिलहाल मामला दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा हुआ है। पुलिस का कहना है कि यदि फरियादी पक्ष दोबारा शिकायत लेकर आता है, तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।