BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2025, 1:26 pm
KHABAR : एक और सरकार पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे कर रही, दूसरी और हरे-भरे पेड़ की कटाई, प्रशासन पर उठे कइ सवाल, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। एक और सरकार पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी परिसरों में ही हरियाली पर कुल्हाड़ी चलती नजर आ रही है। मुरैना के स्टेडियम परिसर में एक हरे-भरे और स्वस्थ पेड़ की कटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आमजन और पर्यावरण प्रेमियों में रोष व्याप्त है।


वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि स्टेडियम परिसर में खड़े एक बड़े पेड़ को काटकर उसके कई टुकड़े कर दिए गए हैं। यह दृश्य सामने आते ही लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं कि आखिर इतनी बड़ी कटाई किसके आदेश पर की गई। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या इस पेड़ को काटने से पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति ली गई थी या फिर नियमों को दरकिनार कर यह कार्रवाई की गई। यदि बिना अनुमति पेड़ की कटाई हुई है, तो यह सीधे तौर पर पर्यावरण संरक्षण कानूनों और शासन के निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा।


मामला उजागर होने के बाद अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE