BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2025, 2:04 pm
KHABAR : राहु-केतु फिल्म के प्रमोशन में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, इंटरनेशनल रेपर राजा कुमारी का गाना भी होगा लांच, फिल्म के कलाकार उज्जैन पहुंचे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम को उज्जैन पहुंचेंगे। वे यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में आगामी फिल्म ‘राहु केतु’ के प्रमोशन और फिल्म के एक गीत की लॉन्चिंग में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे डोंगला स्थित ऑब्जर्वेटरी में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल सहभागिता करेंगे। शाम को होने वाले कार्यक्रम के लिए फिल्म के हीरो पुलकित सम्राट,वरुण शर्मा और हीरोइन शालिनी पांडे उज्जैन पहुंचे।


तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब 5ः30 बजे उज्जैन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे शाम 6 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। फिल्म ‘राहु केतु’ की पूरी टीम पहले ही उज्जैन पहुंच चुकी है।


शाम के कार्यक्रम में इंटरनेशनल रेपर राजा कुमारी द्वारा फिल्म में गाए गए गीत को मुख्यमंत्री के साथ प्रमोट किया जाएगा। फिल्म ‘राहु केतु’ नशा मुक्ति और गृह-नक्षत्र की थीम पर आधारित है। कार्यक्रम के दौरान राजा कुमारी द्वारा शिव भजन की प्रस्तुति भी दी जाएगी।


वैदिक गणित पर राष्ट्रीय कार्यशाला में वर्चुअल सहभागिता
इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डोंगला स्थित ऑब्जर्वेटरी में आयोजित ‘भारत की वैदिक गणित परंपरा’ विषय पर आधारित राष्ट्रीय कार्यशाला में वर्चुअल जुड़ेंगे। कार्यशाला में प्रदेश और देश के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञ, शोधार्थी, शिक्षाविद् और शिक्षक शामिल होंगे। कार्यशाला में वैदिक गणित की वैज्ञानिकता, आधुनिक गणित से उसके संबंध और शिक्षा में इसके अनुप्रयोग पर गहन विमर्श किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE