BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2025, 3:35 pm
NEWS : एनएचएम प्रबंधकीय चिकित्सा संविदा कार्मिकों का सामूहिक अवकाश, दिया ज्ञापन, एक ही मांग- केवल नियमितीकरण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में कई वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे चिकित्सा विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। सामूहिक अवकाश से विभाग के चल रहे कार्यक्रम प्रभावित रहे । राहुल जैन, अध्यक्ष एनएचएम मैनेजमेंट संवर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 4518 पदों के राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत वर्तमान में पात्र कार्मिकों को नियमित करण करने हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया करने के बावजूद उक्त कार्मिकों को नियमित का लाभ नहीं दिया गया है। 


सीएसआर रूल्स आने के बाद काफी कार्मिकों की असामायिक मृत्यु हो चुकी है,उनको भी किसी तरह का आर्थिक परिलाभ नहीं मिला। वही रूल्स में आने के बाद 3 वर्ष से अधिक समय हो जाने के बावजूद भी एक भी एनएचएम प्रबंधकीय संविदा कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया। जिसके चलते सभी एनएचएम संविदा कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा न मिलने पर भारी रोष व्याप्त है, वही एनएचएम कार्मिक चिकित्सा विभाग में होने के बावजूद आरजीएचएस का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। विवश हो कर सभी संविदा कर्मचारी ने सोमवार को सभी खंड वो जिला मुख्यालय पर कार्यरत एनएचएम प्रबंधकीय संवर्ग के संविदा कार्मिको ने मुख्यमंत्री जी के नाम उपखंड अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) को अपनी मांगे पूरी करने के लिए ज्ञापन सौंपा है। वही अगर 5 दिन में मांगे पूरी नहीं होती है तो मजबूरन राज्य व्यापी आंदोलन करने का आह्वान किया है।


ज्ञापन के दौरान सचिन अग्रवाल, अनिल शर्मा, खुशवंत कुमार हिण्डोनिया, नारायण बुनकर, दिग्विजय सिंह, तरुण सुखवाल, कमलेश, राजेश अजमेरा, शंकर वैष्णव, राकेश शर्मा, अनिल सैनी आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE