मनासा। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर अथवा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित अटल स्मृति पर्व को लेकर मनासा विधानसभा के पांचों मंडल की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन अटल बिहारी सभागृह में दिनांक 23/12/2025 मंगलवार को दोपहर 12 बजे होगा।
कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी अश्विन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त दोनों कार्यक्रम में संभाग के प्रभारी सुरेश आर्य, जिलाध्यक्षा वंदना खंडेलवाल, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, कार्यक्रम के जिला प्रभारी नानालाल अटोलिया मंदसौर, जिला महामंत्री नरेंद्र जी मालवीय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
एवं कार्यक्रम में विधानसभा में निवासरत जिला पदाधिकारी आशीष सारडा, टीना चंदन देवड़ा, टीना परमेश्वर दढ़ीग़, मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में समस्त मंडल पदाधिकारी, बूथ समिति (त्रिदेव), बीएलए-2 ,पंच परमेश्वर, शक्ति केंद्र, समस्त मोर्चा के जिला मंडल पदाधिकारी, सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, तीनों नगरपरिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद गण एवं सभी सक्रिय कार्यकर्तागण अपेक्षित है।