BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2025, 3:55 pm
KHABAR : इनरव्हील डायमंड द्वारा थैलेसीमिया जाँच एवं जागरूकता सेमिनार सम्पन्न, रोकथाम संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान, 150 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग, पढे़ खबर  

Share On:-

नीमच। इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा पी. एम. श्री. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर 2 में थैलेसीमिया जाँच एवं जागरूकता सेमिनार कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को थैलेसीमिया के प्रति जागरूक करना तथा समय पर परीक्षण के महत्व को समझाना था। सेमिनार के मुख्य वक्ता श्री सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को थैलेसीमिया के कारण, लक्षण, इसके प्रभाव तथा इसकी रोकथाम संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि समय पर जांच इस बीमारी की रोकथाम में अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंतर्गत 150 से अधिक विद्यार्थियों के थैलेसीमिया टेस्ट लिए गए, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्राचार्य ओ. पी. बंसल सहित शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की। उक्त कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग सचिव पायल गुर्जर एडिटर शिवांगी जैन आई.पी.पी.पूजा खंडेलवाल, प्रियंका नागदा, डिंपल चांदना अन्य क्लब की सदस्याएँ उपस्थित रही। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी समाजहित में स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE