BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2025, 5:16 pm
NEWS : अरावली के संरक्षण के लिए प्रतापगढ़ में विशाल जन-हस्ताक्षर अभियान, महात्मा गांधी चौराहे पर पर्यावरण प्रेमियों ने जताई चेतावनी, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रतापगढ़ जिले में आज एक विशाल जन-जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस पर्यावरण एवं संरक्षण प्रकोष्ठ के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से आए पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने मिलकर अरावली बचाने का संकल्प व्यक्त किया।

ऐतिहासिक आयोजन-
नगर के व्यस्ततम महात्मा गांधी चौराहे पर कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए 10 फीट लंबे और 4 फीट चौड़े विशाल फ्लेक्स पर पहला हस्ताक्षर जिला अध्यक्ष ने किया। इसके बाद आमजन का सैलाब उमड़ पड़ा और लोगों ने अपने-अपने हस्ताक्षर अभियान में जोड़ दिए।

जिला प्रवक्ता का तीखा प्रहार-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा आज अरावली की पहाड़ियों को भू-माफियाओं के हवाले कर दिया गया है। सरकार की चुप्पी अवैध खनन को मौन स्वीकृति दे रही है। अरावली सिर्फ पत्थरों का ढेर नहीं, बल्कि थार के रेगिस्तान को रोकने वाली दीवार है। यदि आज हम जागरूक नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।

जिलाध्यक्ष का आह्वान-
जिला अध्यक्ष खातूराम मीणा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा अरावली का संरक्षण केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि जीवन-मरण का सवाल है। यह पर्वत श्रृंखला हमारे जल स्तर को बनाए रखती है और वन्यजीवों का घर है। आज हम संकल्प लेते हैं कि जब तक अवैध खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लगती और अरावली सुरक्षित नहीं होती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम गाँव-गाँव जाकर इस अलख को जगाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नारेबाजी करते हुए अरावली संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया और सरकार से अवैध खनन रोकने तथा पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE