चित्तौड़गढ़। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, उदयपुर द्वारा चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित शहीद मेजर नटवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में “राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव” में 23 से 27 दिसंबर तक पांच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार थीम पर आधारित है, जो श्वंदे मातरम्श् के 150 वर्ष पूर्ण होने और देश में श्रमिक सुरक्षा के महत्व पर केंद्रित है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन 23 दिसंबर, 2025 को सांसद सीपी जोशी द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय संचार ब्यूरो, के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाते हुए कई ज़ोन बनाए गए हैं।
इनमें नवीन श्रम संहिता, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, आदिवासी कल्याण, विकसित भारत रोजगार योजना, युवा विकास, संसाधन विकास, डिजिटल इंडिया, रक्षा क्षेत्र में नवाचार (जैसे ऑपरेशन सिंदूर) और श्ज्ञान भारतम् मिशनश् आदि शामिल हैं।
प्रदर्शनी में श्प्रधानमंत्री जन धन योजना के बेमिसाल 11 सालश्, श्प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजनाश्, श्प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनाश्, श्खेलो इंडियाश्, श्भारत की मेट्रो क्रांतिश्, श्अमृत योजना 2.0श्, श्अमृत स्टेशन योजनाश्, श्कौशल विकासश्, श्प्रधानमंत्री शहरी/ग्रामीण आवास योजना 2.0श्, श्राष्ट्र प्रथमरू राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीतिश्, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना, तथा डिजिटल इंडिया के 10 वर्षश् जैसी महत्वपूर्ण पहलों पर विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई है।
युवाओं की सहभागिता के उद्देश्य से प्रदर्शनी में टैबलेट पर ष्वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तारष् तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित ऑनलाइन क्विज, वर्चुअल रियलिटी गेम्स, सेल्फ़ी रिंग, ऐतिहासिक स्थलों के साथ सेल्फ़ी पॉइंट तथा स्म्क् पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित वीडियो आदि आकर्षक गतिविधियाँ इस प्रदर्शनी में शामिल की गई हैं।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ आमजन एवं युवाओं तक केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रातः 10 बजे से शाम 10 बजे तक आमजन के लिए निशुल्क खुली रहेगी।