BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<     BIG NEWS : नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का फरार आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में नौसिखिए के हाथ में दी पार्टी.. <<     खरगोन के धुलकोट में महिलाओं का.. <<     KHABAR : रेवली-देवली में धूमधाम से हुई मंशापूर्ण.. <<     KHABAR : तीन फीट जमीन के विवाद में भाई बना भाई का.. <<     खनियांधाना के गूड़र गांव में भीषण आग, 4 साल की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रामपुरा थाने में लगा समाधान शिविर,.. <<     KHABAR : कीचड़युक्त पेयजल सप्लाई से लोग परेशान, नगर.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार कल कंजार्डा में,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2025, 6:01 pm
KHABAR : जनपद अध्यक्ष ने खुले में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की उठाई मांग, गंभीर सामाजिक समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी खबर 

Share On:-

बड़वानी। जिले के विकासखंड बड़वानी अंतर्गत 52 ग्राम पंचायतों में खुले क्षेत्रों में हो रही अवैध शराब बिक्री को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष भुन्टी बाई पप्पु पटेल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस गंभीर सामाजिक समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।


जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पु पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्रों में विशेषकर बही-नात्रा एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। शराब माफिया द्वारा मुख्य दुकानों से शराब लाकर गांव-गांव छोटी-छोटी अवैध दुकानों के माध्यम से बिक्री करवाई जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवा एवं आम नागरिक नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि नशे की वजह से ग्रामीणों का पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन प्रभावित हो रहा है। कई गांवों में लोग अपने मूलभूत कार्यों से भटक रहे हैं, जिससे क्षेत्र के विकास पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। शराब की वजह से हमारे क्षेत्र के लोग परेशान है नशा गांवों को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। प्रशासन को चाहिए कि शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करे और खुले में शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाए। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हाल ही में आबकारी वृत्त बड़वानी द्वारा वास्तविक शराब विक्रेताओं को छोड़कर एक बीमार एवं निर्दाेष व्यक्ति पर प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया, जिससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त वास्तविक दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए और निर्दाेष लोगों को परेशान न किया जाए अब देखना होगा कि जनपद अध्यक्ष द्वारा उठाए गए इस गंभीर मुद्दे पर जिला प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है और कब तक ग्रामीण क्षेत्रों को अवैध शराब के जाल से मुक्ति मिलती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE