नीमच। सांदीपनि विद्यालय नीमच के प्राचार्य केएस जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विद्यालय परिसर में 23 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय “सृजन कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सत्र 2025-26 में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।
प्राचार्य ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में किए जा रहे शैक्षणिक नवाचारों के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान विषयों से संबंधित प्रोजेक्ट, मॉडल्स तथा प्रिंट-रिच सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावकों को विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं भी दिखाई जाएंगी तथा परीक्षा परिणामों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।