BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2025, 10:16 am
KHABAR : प्रशासन गांव की ओर अभियान में रतनलाल मालावत की अहम भूमिका, जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचीं शासन की योजनाएं, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन नीमच द्वारा प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत दिनांक 22 दिसंबर को ग्राम पंचायत रेवली देवली, बोरखेड़ी पानेरी एवं रेवली देवली में विशेष प्रशासनिक शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों में रतनलाल मालावत, अध्यक्ष स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास स्थाई समिति, जनपद पंचायत नीमच एवं जनपद सदस्य की सक्रिय एवं प्रभावशाली भूमिका रही।

शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं विशेष रूप से जनजातीय नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करना रहा। इस अवसर पर रतनलाल मालावत ने स्वयं उपस्थित रहकर शिविरों का निरीक्षण किया, हितग्राहियों से प्रत्यक्ष संवाद किया तथा मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविरों के दौरान समग्र आईडी एवं ई-केवाईसी निराकरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु समग्र सीडिंग, मनरेगा ई-केवाईसी अपडेट, स्वच्छता अभियान, सबल योजना, कर्मकारों का नवीन पंजीयन, नवीन पेंशन आवेदन एवं सत्यापन, मां की बगिया योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन लिए गए।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत रेवली देवली में आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वहीं ग्राम पंचायत बोरखेड़ी पानेरी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लस्टर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लसूड़ी तंवर, सीरखेड़ा, सेमली मेवाड़ एवं अडमालिया क्षेत्र की सभी सीएचओ एवं एएनएम उपस्थित रहीं। शिविर के दौरान माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास स्थाई समिति के अध्यक्ष होने के नाते रतनलाल मलावत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास से संबंधित योजनाओं को गांव-गांव एवं जनजातीय समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए एएनएम एवं स्वास्थ्य अमले को स्पष्ट निर्देश दिए।

शिविरों में ग्राम पंचायत सचिव, सहायक सचिव, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, सहित प्रशासन गांव की ओर अभियान के प्रभारी अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधि और प्रशासन के समन्वय से आयोजित यह शिविर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE