BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<     BIG NEWS : नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का फरार आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में नौसिखिए के हाथ में दी पार्टी.. <<     खरगोन के धुलकोट में महिलाओं का.. <<     KHABAR : रेवली-देवली में धूमधाम से हुई मंशापूर्ण.. <<     KHABAR : तीन फीट जमीन के विवाद में भाई बना भाई का.. <<     खनियांधाना के गूड़र गांव में भीषण आग, 4 साल की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रामपुरा थाने में लगा समाधान शिविर,.. <<     KHABAR : कीचड़युक्त पेयजल सप्लाई से लोग परेशान, नगर.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार कल कंजार्डा में,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2025, 10:45 am
KHABAR : राज्यपाल पटेल ग्राम पानवा में 23 दिसंबर को करेंगे हितलाभ वितरण, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया तैयारियों का निरीक्षण, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। राज्यपाल मंगुभाई पटेल खरगोन जिले के कसरावद के ग्राम पानवा में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत सिकल सेल रोगियों को प्रमाण पत्र तथा क्षय रोगियों को आहार किट वितरित करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। वे कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर और एनआरएलएम समूह द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद राज्यपाल पटेल ग्राम पंचायत खलबुजुर्ग निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही अन्नुबाई मेवाड़े के नवनिर्मित आवास पर भोजन ग्रहण करेंगे। 


कलेक्टर भव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने आज ग्राम पानवा पहुंचकर राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को बैठक, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था, साज सज्जा, ग्रीनरूम, इत्यादि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड, पीएम आवास योजना हितग्राही के आवास और गेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ  आकाश सिंह, कसरावद एसडीएम सत्येंद्र बैरवा, एएसपी  बिट्टू सहगल और शकुंतला रुहल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE