सनावद। शहरी क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहनों के प्रवेश से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है पिछले दिनों एक डंपर ने गाय व बछड़े को टक्कर मार दी थी जिसे बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इंदौर इच्छापुर हाईवे पर प्रदर्शन किया था।
बजरंगदल के नितिन करडक ने बताया कि प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए जो समय निर्धारित किया गया है उसके बावजूद सुबह से शाम तक भारी वाहन नगर में प्रवेश कर रहे हैं जिसके चलते लगातार सड़क दुर्घटनाएं वह यातायात प्रभावित हो रहा है। कहीं ना कहीं प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने नजर आ रही है इस संबंध में आज हम लोगों ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।
इस दौरान राजा चौरसिया, धर्मेंद्र मसंद, धर्मेंद्र सिंह पवार, अशोक राव, सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।