नीमच। पोस्ता कारोबारी सुनील टोपी के यहां जीएसटी विभाग की छापामार कार्रवाई की चर्चाएं मंगलवार को सोशल मीडिया पर फैल गईं। जानकारी प्रसारित होने के बाद वॉइस ऑफ एमपी की टीम मामले की पड़ताल करते हुए राजस्थान बॉर्डर पर स्थित सुनील टोपी के गोदाम तक पहुंची, जहां गोदाम पर ताला लगा हुआ मिला।

इसके बाद टीम ने सुनील टोपी से संपर्क किया, जो समीप स्थित वीर होटल में मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में सुनील टोपी ने कहा कि उनके यहां जीएसटी का छापा पड़ा है या नहीं, इसकी पुष्टि संबंधित विभाग से की जा सकती है। इसके लिए आप होटल वीर के रूम नं. 408 में जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जांच और कार्रवाई की टीमें अक्सर आती रहती हैं और राजस्थान से भी समय-समय पर जांच टीमें पहुंचती रहती हैं।

हालांकि मौके पर वॉइस ऑफ एमपी की टीम को ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि जीएसटी विभाग द्वारा कोई छापामार कार्रवाई की गई है। फिलहाल जीएसटी रेड को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
