BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2025, 12:37 pm
BIG NEWS : विधवा महिला की पट्टा भूमि पर दबंग का कब्जा, जब न्याय की आस लेकर ऐसे पहुंची पीड़िता जनसुनवाई में तो कलेक्टोरेट में मचा हड़कंप, डीएम से लगाई गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की ग्राम धामनिया में एक विधवा महिला की वैध पट्टा भूमि पर दबंग द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला कलेक्टर से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आज लौट लगाते हुए, रोते बिलखते जनसुनवाई में पहुंची। पीड़िता गुड्डीबाई पत्नी स्व. मदनलाल बावरी कलेक्टर कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। महिला के रोते बिलखते और लौटते हुए जनसुनवाई में पहुंचने से कार्यालय में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम धामनिया के गावठान आबादी क्षेत्र में शासन की पट्टा योजना के तहत गुड्डीबाई के ससुर स्व. गोपी बावरी के नाम से भूमि का पट्टा प्रदान किया गया था। आर्थिक रूप से कमजोर और विधवा होने के बावजूद पीड़िता अब तक अपनी ही भूमि पर कब्जा नहीं कर सकी।

पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही जीतू मेघवाल ने पट्टा भूमि पर जबरन कब्जा कर रखा है और जब उसने कब्जा हटाने की मांग की, तो उसे धमकाया गया। पीड़िता ने कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पटवारी से जानकारी मांगने पर भी टाल-मटोल किया जा रहा है।

गुड्डीबाई ने कलेक्टर से मांग की है कि शासन द्वारा प्रदत्त पट्टा भूमि से अवैध कब्जा हटाकर उसे तत्काल न्याय दिलाया जाए। मामला अब प्रशासनिक स्तर पर गंभीर चर्चा का विषय बन गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE