नीमच। नगर पालिका नीमच के स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज एवं महिला पुलिस प्रधान आरक्षक संतोष भारद्वाज के सुपुत्र प्रतीक सिंह भारद्वाज ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी, चित्तौड़गढ़ से बी.ए. की परीक्षा 8.77 सीजीपीए के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रतीक सिंह भारद्वाज तैराकी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुके हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर परिवारजनों, मित्रों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रतीक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रतीक की इस उपलब्धि से परिवार, समाज और नीमच जिले का नाम रोशन हुआ है।