BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2025, 3:24 pm
BIG NEWS : एमपी में बिहार के सीएम नीतीश-मंत्री विजय के खिलाफ प्रदर्शन, एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला, कहा- महिला विरोधी बयान देने वालों पर क्यों नहीं ले रहे एक्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने नीतीश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि नीतीश ने हिजाब कांड तो एमपी के मंत्री विजय शाह ने लाडली बहनों का अपमान किया। महिला विरोधी बयान देने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है ?


राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला फूंका और महिला विरोधी बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 15 दिसंबर को आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देते समय एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींचा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसे लेकर विपक्ष लगातार माफी मांगने की मांग कर रहा है।


मंत्री विजय ने रतलाम में कही थी ये बात
वहीं मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने लाडली बहनों का अपमान किया था। रतलाम में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा था कि सरकार अगर लाडली बहनों को करोड़ों रुपए दे रही है, तो उन्हें मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए। मंत्री ने कहा कि “जो सम्मान करने आएंगी, उनके 250 रुपए बढ़ा देंगे, जो नहीं आएंगी, उनकी जांच पेंडिंग कर देंगे।’


मंत्री शाह ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी से लाडली बहनों का आंकड़ा पूछने के बाद कहा कि ‘जिले में ढाई लाख लाड़ली बहनें हैं। लाड़ली बहनों की तरफ से हम मुख्यमंत्री को सम्मानित करना चाहते हैं तो कितनी आ सकती हैं जिले से। ढाई लाख में से 50 हजार आ जाएंगी। नए साल में एक प्लान करो। जब 1500 के हिसाब से करोड़ों रुपए दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को दो साल हो गए तो बहनें अपने भाई का सम्मान तो करें। ढाई लाख में 50 हजार तो आएं। भोजन हम करा देंगे।’


जांच थोड़ी पेंडिंग कर देंगे
मंत्री विजय ने कहा था कि ‘जो आएंगे उनके ढाई सौ बढ़ा देंगे नहीं तो फिर देखते हैं जो सरकार गरीब बहनों के जीवन में खुशहाली ला रही है तो उसको दो साल में एक बार थैंक्यू तो बोलना चाहिए। नहीं तो फिर जिनके ढाई-ढाई सौ बढ़ रहे हैं, वो कौन अधिकारी है३ फिर जांच के बाद ही देखेंगे। किसी को आधार में वो लिंक नहीं है। जांच थोड़ी पेंडिंग कर देंगे, मतलब वो पेंडिंग हो ही जाएंगी। फिर सब आएंगी। हम किसी को परेशान भी नहीं करना चाहते हैं।’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE