आष्टा। थाना पार्वती क्षेत्र में 21 दिसंबर 2025 को करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अकील अहमद पिता अफजल अहमद, अलीम उद्दीन पिता अमीन उद्दीन, फिरोज उद्दीन पिता जमाल उद्दीन और मुजफ्फर उद्दीन पिता जहीर उद्दीन शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।