गुना। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं सकल हिन्दू समाज ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों और बढ़ती आतंकी गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर के जयस्तंभ चौराहा पर कार्यकर्ताओं द्वारा बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतले पर जूते-चप्पल मारकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रांत सत्संग प्रमुख सुरेश शर्मा उपस्थित रहे । बजरंग दल के जिला संयोजक ब्रजेश प्रजापति ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है तथा आतंकी घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन घटनाओं पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन देशभर में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।