BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2025, 4:41 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- गोपालन कर 42 हजार रूपये प्रतिमाह कमा रहे हैं किसान कन्‍हैयालाल, कृषि के साथ पशुपालन कर बढ़ाई अपनी आमदनी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के विकासखण्‍ड नीमच के गांव पालसोड़ा निवासी किसान कन्‍हैयालाल पाटीदार खेती के साथ ही दो गायों का पशुपालन कर, प्रतिमाह बयालीस हजार रूपये अतिरिक्‍त आय प्राप्‍त कर रहे है।

किसान कन्‍हैयालाल ने 6 माह पहले 1.55 लाख रूपये में उन्‍नत नस्‍ल की दो एच.एफ.गाये खरीदी थी। वे इन गांयों से प्रतिदिन 1400 रूपये का दुग्‍ध प्राप्‍त कर विक्रय कर रहे है। कन्‍हैयालाल बताते है, कि अब गौपालन से इतनी आय हो जाती है, कि इसमें उनके घर खर्च की भरपाई हो जाती है। साथ ही गायों के गोबर से उपजाऊ खाद भी मिल रही है।

कन्‍हैयालाल कहते है, कि गौपालन की वजह से कृषि से होने वाली आय की पूरी बचत उन्‍हें हो रही है। वे आधा पशु आहार बाजार से खरीद कर लाते है और आधा पशु आहार घर पर ही तैयार करते है। इससे गांयों में कार्बाेहाईट्रेड प्रोटीन, वसा, की पूर्ति हो जाती है, वे समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण भी करवा रहे है। इस तरह गौपालन कर किसान कन्‍हैयालाल अपने परिवार का अच्‍छे से भरण पोषण कर पा रहे है। अब वे सिर्फ कृषि पर ही निर्भर नहीं रहे है। उन्‍होने पशुपालन को आर्थिक समृद्धि का आधार बना लिया है।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE