BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<     BIG NEWS : नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का फरार आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में नौसिखिए के हाथ में दी पार्टी.. <<     खरगोन के धुलकोट में महिलाओं का.. <<     KHABAR : रेवली-देवली में धूमधाम से हुई मंशापूर्ण.. <<     KHABAR : तीन फीट जमीन के विवाद में भाई बना भाई का.. <<     खनियांधाना के गूड़र गांव में भीषण आग, 4 साल की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रामपुरा थाने में लगा समाधान शिविर,.. <<     KHABAR : कीचड़युक्त पेयजल सप्लाई से लोग परेशान, नगर.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार कल कंजार्डा में,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT: अवैध खनिज परिवहन पर चला प्रशासन का शिकंजा,.. <<     सिरोही के माउंट आबू से जुड़ा महाराणा प्रताप.. <<     गुना जिले के म्याना में राज्यसभा सांसद महेश.. <<     KHABAR : खरगोन के धुलकोट में शराब बिक्री के खिलाफ.. <<     NEWS : नागरिकों को बड़ी राहत, 18 जून से वार्ड-वार.. <<     खरगोन में धार्मिक आस्था की भूमि को बचाने की.. <<     महाराणा प्रताप जयंती पर सेगांव को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2025, 4:54 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली मदद से सफल उद्यमी बनकर उभरे धर्मवीर, स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित कर आठ अन्‍य युवाओं को दिया रोजगार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बेरोजगार युवाओं को स्‍वयं का रोजगार स्‍थापित करने के लिए आसान शर्ताे पर ऋण उपलब्‍ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का लाभ लेकर नीमच निवासी धरमवीर यादव पिता बलवंत सिह ने स्‍वयं का व्‍यवसाय स्‍थापित किया है। वे पेपर कप निर्माण का कार्य कर रहे है। शासन द्वारा धरमवीर यादव को औद्योगिक क्षेत्र नीमच में भूखण्‍ड क्रमांक 21 क्षेत्रफल 5600 वर्गफीट  औद्योगिक प्रयोजन हेतु आवंटित किया गया है। इस भूखण्‍ड पर उद्योग स्‍थापित करने के लिये उन्‍हें शासन से आर्थिक सहायता की आवश्‍यकता थी , तो उन्‍होने जिला व्‍यापार एवं उद्योग केंद्र नीमच में संपर्क किया, जहां से उन्‍हें केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली।

धरमवीर यादव ने उक्‍त योजना में 20 लाख रूपये का ऋण आवेदन इंडियन बैंक शाखा नीमच को प्रस्‍तुत किया। बैंक द्वारा 8 मार्च 2018 को उन्‍हें स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करने के लिए 20 लाख रूपये का ऋण स्‍वीकृत किया। इस पर उन्‍हें 5 लाख रूपये का अनुदान भी मिला। धमरवीर यादव ने शासन से मिली इस मदद से शिव शक्ति डिस्‍पोजल नाम से उद्योग स्‍थापित कर, बैंक से लिया गया ऋण पूर्ण रूप से चुका दिया है। वे 6 से 7 लाख रूपये वार्षिक आय प्राप्‍त कर रहे है। इस उद्योग को स्‍थापित कर, धर्मवीर यादव स्‍वयं तो आत्‍मनिर्भर बने ही है। साथ ही सात-आठ लोगों को अपने उद्योग में रोजगार भी प्रदान कर रहे है। यादव आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मिली मदद के फलस्‍वरूप एक सफल उद्यमी बनकर आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर हो गये है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE