नीमच। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में भारत विकास परिषद सुभाष शाखा ने सराहनीय पहल की है। परिषद द्वारा सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में प्लास्टिक डिस्पोजेबल गिलास के उपयोग को रोकने के उद्देश्य से 200 स्टील लोटे निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं।
परिषद का उद्देश्य आयोजनों में स्टील लोटों के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है। इस पहल से प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी और लोगों को स्थायी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
स्टील लोटे नगर हित में सभी संगठनों और समाज वर्गों के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक लोग सतीश पाटीदार (सतीश इलेक्ट्रिकल्स, बारादरी के पास, नीमच) मोबाइल 9425108111 पर संपर्क कर सकते हैं।
भारत विकास परिषद सुभाष शाखा के अध्यक्ष ललित कुमार राठी, सचिव मनीष गर्ग एवं कोषाध्यक्ष राकेश खंडेलवाल ने आमजन से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।