BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2025, 5:02 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश के विद्युत पेंशनरों ने पेंशन की सुरक्षा, समय पर भुगतान और महंगाई राहत की गारंटी को लेकर कलेक्टोरेट में किया जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के विद्युत पेंशनरों ने पेंशन की सुरक्षा, समय पर भुगतान और महंगाई राहत की गारंटी को लेकर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। विद्युत पेंशनर संघ के नेतृत्व में पेंशनरों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर स्थापित नियमावली के पालन की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2005 से पूर्व नियुक्त विद्युत पेंशनरों की सेवाएं विद्युत प्रदाय अधिनियम 1948 की धारा 79(सी) के तहत आती हैं, जिसमें सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन भुगतान का स्पष्ट प्रावधान है। इसके बावजूद पेंशन संरक्षण और भुगतान से जुड़े नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे पेंशनरों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

संघ ने आरोप लगाया कि पेंशन भुगतान की भविष्य की कोई ठोस गारंटी नहीं है और महंगाई राहत का भुगतान कम दर व विलंब से किया जा रहा है। वर्ष 2012 में पेंशन फंड के वास्तविक आकलन के निर्देश के बावजूद अब तक आवश्यक राशि का केवल लगभग दो प्रतिशत ही जमा किया गया है।पेंशनर संघ ने छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां केंद्र के समान दर से डीए और पेंशन की गारंटी दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पेंशन फंड का वास्तविक आकलन, पेंशन की गारंटी, पर्याप्त राशि जमा कराने और केंद्र के अनुरूप महंगाई राहत भुगतान की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE