गुना। जिले के श्री राम मैरिज गार्डन मैं समाजसेवी प्रेम नारायण राठौर भजन सेट की ओर से निशुल्क विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। पूर्व जिला अध्यक्ष पवन राठौर तथा अध्यक्ष,नरेंद्र राठौर के साथ-साथ सभी पदाधिकारी समाज बंधुओ मैं सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया विवाह सम्मेलन में शिवपुरी मुरली बासौदा ईसागढ़ और पोहरी से जोड़े सम्मिलित हुए। सभी जोड़ों को दहेज स्वरूप अलमारी डबल बेड गैस की टंकी चूल्हा दो कुर्सी मिक्सी के साथ-साथ घर गृहस्ती के बर्तन सहित चांदी की पायल है भेंट की गई निशुल्क विवाह सम्मेलन समाजसेवी भजन राठौर द्वारा अपने पिता और माता की पुण्यतिथि पर आयोजित किए गया भजन राठौर दादा ने कहा की मात-पिता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।