BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2025, 5:40 pm
KHABAR : यातायात नियमों की अनदेखी अब पड़ेगी महंगी, पुलिस कमिश्नर खुद सड़क पर उतरे, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को सिखाया सबक, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ने लगी है। सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों और हेड इंजरी के मामलों को देखते हुए इंदौर पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त लेकिन जागरूक करने वाली मुहिम छेड़ दी है।


यह सिर्फ “रियायत” नहीं, बल्कि सख्त चेतावनी
इसी कड़ी में पलासिया चौराहे पर खुद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सड़क पर उतरे और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को सबक सिखाया। पलासिया चौराहे पर जिन लोगों के बिना हेलमेट चालान काटे गए, उन्हें मौके पर ही पुलिस कमिश्नर ने हेलमेट वितरित किए। हालांकि यह सिर्फ “रियायत” नहीं, बल्कि सख्त चेतावनी भी थी। हेलमेट देते समय साफ शब्दों में कहा गया कि यह आखिरी मौका है, अगली बार बिना हेलमेट पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई तय है।


पुलिस का मकसद जुर्माना नहीं लोगों की जान बचाना
इंदौर पुलिस ने शहर में एक अनोखी पहल शुरू की है। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 300 रुपये का चालान काटा जा रहा है और इसके बाद मंगलवार को चालान भुगत चुके लोगों को करीब 500 रुपये कीमत का हेलमेट भी दिया जा रहा है। पुलिस का साफ मकसद जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है।


हेलमेट न पहनना सीधे मौत को न्यौता
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में होने वाले सड़क हादसों में बड़ी संख्या में मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं। हेलमेट न पहनना सीधे तौर पर मौत को न्योता देने जैसा है। इसी वजह से पुलिस अब सख्ती के साथ जागरूकता पर भी जोर दे रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE