नीमच। जिला प्रशासन नीमच ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी सागर डूब क्षेत्र से 8 नावें जब्त की हैं। जब्त की गई नावों में 5 बड़ी और 2 छोटी नावें शामिल हैं।
यह कार्रवाई कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में एसडीएम मनासा किरण अंजना, खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर तथा पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर ने बताया कि गांधी सागर डूब क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर नावों को जब्त किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।