चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ शहर के तिलक नगर सेंती स्थित तिलकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विधायक आक्या की अनुशंषा पर नगर विकास न्यास द्वारा निर्मित 6 हजार वर्ग फीट की सीसी चौक निर्माण कार्य का लोकार्पण व तिलकेश्वर पार्क की चारदिवारी कार्य का शिलान्यास सांसद सीपी जोशी व विधायक चंद्रभानसिंह आक्या द्वारा किया गया।
इस अवसर पर तिलकेश्वर महादेव मंदिर समिति वार्ड नं. 27 के सदस्यों के साथ ही पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, पूर्व युआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, अनिल ईनाणी, शेलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, भरत जागेटिया, दीपक शर्मा, रामचंद्र गुर्जर, मुन्नालाल गुर्जर, विनित तिवारी, नवीन पटवारी, रामप्रसाद बगेरवाल, ईन्द्रा सुखवाल, रेणु मीश्रा, रेखा शक्तावत, अलका चतुर्वेदी, उषा रांधड़, ममता चौहान, ललिता वीरवाल, राजकुमार तोलम्बिया, बालकिशन भोई, शांतिलाल जाट, राजन माली, रवि बैरागी, विशाल गर्ग, खुशपाल सिंह, लोकपाल सिंह, कुलदीप शर्मा, हितेश कटारिया, जीवन कोदली, दिलीप बेनीवाल, पंकज सेन सहित बडी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।