BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 10:39 am
KHABAR : शंकरपुर में टमाटर सौदे की ठगी, साढ़े आठ लाख लेकर व्यापारी फरार, किसानों के साथ लगातार हो रही धोखाधड़ी, जनता में आक्रोश का माहौल, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर  

Share On:-

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में किसानों के साथ लगातार धोखाधड़ी का एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव में आक्रोश का माहौल बना दिया है।


जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी व्यापारी मोहम्मद आमिर ने गांव के किसानों से टमाटर की खरीद के नाम पर बार-बार भरोसा तोड़ा और लाखों रुपये का भुगतान किए बिना फरार हो गया।


ग्रामीणों के अनुसार मोहम्मद आमिर इससे पहले भी दो बार शंकरपुर के किसानों से टमाटर की खरीद कर चुका था। इन दोनों सौदों की कुल राशि लगभग साढ़े आठ लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन व्यापारी ने आज तक उस बकाया रकम का भुगतान नहीं किया। किसानों का कहना है कि हर बार शीघ्र भुगतान का आश्वासन देकर टमाटर उठा लिए गए और बाद में टालमटोल शुरू हो गई। इसके बावजूद हाल ही में व्यापारी ने एक बार फिर टमाटर भरवाने के लिए अपनी लोडिंग गाड़ी गांव भेज दी। जब किसानों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पिछला बकाया भुगतान किए बिना नया टमाटर देने से साफ इनकार कर दिया और गाड़ी को गांव में ही खड़ी करवा लिया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक पुराना बकाया नहीं मिलेगा, तब तक गाड़ी को यहां से जाने नहीं दिया जाएगा।


किसानों ने इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पीड़ित ग्रामीणों द्वारा एक आवेदन सिरसौद थाने में तथा एक आवेदन पुलिस अधीक्षक को भी सौंपकर अपना बकाया पैसा दिलाने की गुहार लगाई गई है। किसानों का आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और वे अपने ही मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इस घटना के बाद शंकरपुर गांव में भारी रोष व्याप्त है। पीड़ित किसानों का कहना है कि टमाटर बेचकर मिलने वाली रकम से ही उनके घर-परिवार का खर्च चलता है, खाद-बीज और खेती से जुड़े कर्ज चुकाए जाते हैं। लाखों रुपये का भुगतान अटक जाने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने व्यापारी की इस हरकत को सोची-समझी धोखाधड़ी बताते हुए जल्द से जल्द उनका बकाया पैसा दिलाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE