छतरपुर। छात्रों में वैज्ञानिक सोच रचनात्मकता और अन्वेषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को छतरपुर के उत्कृष्ट विद्यालय नंबर 1 के खेल मैदान में जिला स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है थीम पर आधारित विज्ञान मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें छतरपुर जिले के आठों विकासखण्ड के प्रतिभागियों ने भाग लिया उक्त प्रतियोगिता तीन विधाओं में रखी गई। जिसमें प्रश्न मंच, विज्ञान नाटिका, और विज्ञान का प्रदर्शन शामिल हैं मूल्यांकन कर्ताओं में प्राचार्य जे पी अग्रवाल, प्राचार्य राजेश मोहन त्रिपाठी, वरिष्ठ अध्यापक नईम अहमद, वरिष्ठ अध्यापक शैलेन्द्र चौबे, द्वारा मूल्यांकन किया गया तदोपरांत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शील्ड और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शंकर पाण्डेय ने मौजूद प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्राचार्य संतोष शर्मा, एडीपीसी ब्योम जार्ज, एवं सुधीर नामदेव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और प्रतिभागी मौजूद रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीनिवास नायक द्वारा किया गया।