खरगोन। मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने पेंशन संरक्षण एवं भुगतान के लिए निर्धारित नियमावली अनुपालन की मांग को लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि पांच प्रमुख संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा बनाया गया है। पेंशनरों ने आरोप लगाया है कि राज्य विद्युत पेंशनरें के संरक्षण हेतू निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य नही हो रहा है, जिससे पेंशनर अकारण प्रताड़ित हो रहे है।