नीमच। थाना रामपुरा पुलिस ने बाल श्रम के खिलाफ सराहनीय कार्रवाई करते हुए होटल पटेल, ग्राम बैंसला से एक नाबालिक को मुक्त कराया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारीयों को फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध की रोकथाम के निर्देश दिए गए थे। इसी के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया और प्रभारी एसडीओपी मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना रामपुरा के प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में टीम ने होटल और लाज-ढाबा चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।
इस दौरान होटल पटेल, ग्राम बैंसला से एक नाबालिक को बाल श्रम से मुक्त कराया गया और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। होटल संचालक कारु पुत्र भेरुलाल मीणा, निवासी बैंसला के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 79 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
इस महत्वपूर्ण कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के साथ प्र.आर.429 देवेश मालवीय, प्र.आर.113 नितिन पुरोहीत, आर.129 रघुवीर सिंह, आर.286 जितेन्द्र प्रजापत, आर.434 मुकेश मछार और आर.597 विजय बारीवाल की भी अहम भूमिका रही।