खरगोन। कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को हो रही जनसुनवाई के दौरान अधिकारी उस वक्त सन्न रह गए, जब स्वास्थ विभाग के एक कर्मचारी ने 6 माह से वेतन नही मिलने आर्थिक तंगी के चलते इच्छा मृत्यू की मांग की।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचे आवेदक मुकेश हिरवे ने जनसुनवाई अधिकारी को सौंपे आवेदन के माध्यम से बताया कि 6 माह से वेतन नही मिला। विभाग के अधिकारी भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते है। वेतन न मिलने और वित्तीय संकट के कारण इच्छा मृत्यू जैसा गंभीर कदम उठाना मजबूरी बन गया है। जनसुनवाई अधिकारी संयुक्त कलेक्टर हेमला सोलंकी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले के निराकरण के निर्देश दिए।