देवास। जिले के सतवास में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हालात बेकाबू हो गए। तहसीलदार द्वारा की जा रही कार्रवाई से आक्रोशित होकर व्यास दंपति ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सतवास थाने का घेराव कर लिया। थाने के बाहर चक्का जाम किया गया और “तहसीलदार मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए।
महिला-पुरुष द्वारा आत्मदाह की कोशिश के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। हालात को काबू में करने के प्रयास जारी हैं।
अतिक्रमण हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़े घटनाक्रम में तब्दील हो गया है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।