BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 4:59 pm
KHABAR : प्रशासन गांव की ओर अभियान- कलेक्‍टर ने जमुनिया खुर्द एवं केलुखेडा की आंगनवाडी केंद्रों का किया निरीक्षण, माध्‍यमिक शालाओं में शिक्षक बनकर बच्‍चो को पढाया, ब्‍लेक बोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर बच्‍चों से करवाएं हल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच विकासखण्‍ड के ग्राम जमुनियाखुर्द एवं केलूखेडा का भ्रमण किया और आंगनवाडी केंद्रों का निरीक्षण कर अर्ली चाईल्‍ड केयर एज्‍यूकेशन गतिविधियों का जायजा लिया।

कलेक्‍टर ने आंगनवाडी के बच्‍चों से चित्र देखकर, पहचान करने, अंक ज्ञान, अक्षर ज्ञान आदि की जानकारी ली और वर्कबुक के माध्‍यम से बच्‍चों को प्रेक्टिस करवाने के निर्देश आंगनवाडी कार्यकर्ता व सुपरवाईजर को दिए। कलेक्‍टर ने जमुनिया खुर्द आंगनवाडी केंद्र में बाल उपयोगी पेंटिंग करवाने, भवन की रंगाई, पुताई करवाने का कार्य एक सप्‍ताह में पूरा करवाने के निर्देश भी पंचायत सचिव को दिए।

कलेक्‍टर ने जुनियाखुर्द व केलूखेडा की आंगनवाडी में कार्यकर्ताओं से कहा, कि वे बच्‍चों को प्रतिदिन वर्कबुक अनुसार प्रेक्टिस करवाएं। उन्‍होने बच्‍चों को वितरित किए जाने वाले दलिया को चखकर उसकी गुणवत्‍ता परखी और बच्‍चों को चीनी वि‍हिन नाश्‍ता व भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने जल निगम से चर्चा कर आंगनवाडी स्‍कूल, भवन तक पेयजल पाईप लाईन बिछाकर नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जमुनियाखुर्द व केलूखेडा में गणित शिक्षक बन छात्रों को पढ़ाया-
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत बुधवार को ग्राम जमुनिया कला व केलुखेडा के भ्रमण दौरान गावों की माध्‍यमिक शालाओं का निरीक्षण किया और इन विद्यालयों की कक्षा 8वीं में जाकर गणित शिक्षक बनकर स्‍वयं कलेक्‍टर ने बच्‍चों की क्‍लास ली और उन्‍हें पढ़ाया। कलेक्‍टर ने ब्‍लेक बोर्ड पर गणित के कुछ सवाल लिखकर, बच्‍चों से हल करवाए और उनके शैक्षणिक स्‍तर को परखा।

कलेक्‍टर ने ग्राम जमुनियाखुर्द में गणित का अध्‍यापन कार्य संतोषजनक नही पाए जाने और गणित का  लंबे समय से कोई शिक्षक नहीं होने पर भी अतिथि शिक्षक के रूप में वैकल्पिक व्‍यवस्‍था नहीं करने पर, प्रधानाध्‍यापक ताराचंद मोगिया को एक वेतनवृद्धि रोकने संबंधी कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर ने मा.वि.केलुखेडा में कक्षा 8वीं में पहुचकर सामाजिक विज्ञान के अध्‍यापन कार्य को देखा। कलेक्‍टर ने अतिरिक्‍त कक्षाएं लगाकर बच्‍चों को उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा पाठ्यक्रम पूरा करवाने, रिविजन करवाने और परीक्षा परिणाम सुधारने पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश दिए।

इस मौके पर एसडीएम संजीव साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या, डीपीसी दिलीप व्‍यास, जिला शिक्षा अधिकारी एसएम मांगरिया, बीआरसी योगेश कण्‍डारा व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE