नीमच। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद नीमच ने 24 दिसंबर, बुधवार को कार्यालय परिसर में सुशासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। सभी उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने और सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा सहित नगर पालिका के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।