नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने मंगलवार रात को नीमच सिटी रोड स्थित अटल रेन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने नव श्रृंगारित करने के लिए चल रहे रंग-रोगन और अन्य कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दिया और पर्याप्त सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद सीएमओ ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जारी रात्रिकालीन सफाई अभियान का भी अवलोकन किया। उन्होंने कर्मचारियों को इसे निरंतर और विभिन्न प्रमुख मार्गों पर संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के एनयूएलएम प्रभारी श्री प्रवीण आर्य भी उनके साथ उपस्थित रहे।