चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी मेले में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी और जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने मेला भ्रमण कर विभिन्न हस्तशिल्पियों और व्यापारियों से उनकी उत्पादों की जानकारी ली।
उन्होंने शुद्ध स्वदेशी उत्पादों और हस्तशिल्प की सराहना करते हुए व्यापारियों का मनोबल बढ़ाया और आमजन के लिए प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। कई स्थानों पर खरीदारी कर उन्होंने व्यापारियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही, कलेक्टर आलोक रंजन ने बारकोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर यह सुनिश्चित किया कि गिफ्ट लेने की बजाय उत्पादों का उचित मूल्य दिया जाए।
मेले में करीब 300 स्टॉल लगे हुए हैं, जिनमें तीरंदाजी की स्टॉल भी शामिल थी। इस दौरान जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने अपने बचपन के शौक तीरंदाजी का आनंद लिया और स्वयं तीर चलाकर मेले में उत्साह का माहौल बनाया।
इस पहल से व्यापारियों को प्रेरणा मिली और आमजन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश गया।