BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 7:43 pm
KHABAR : जिला प्रशासन नीमच की सुशासन की अभिनव पहल, प्रशासन गांव की ओर अभियान के तीसरे दिन 7 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में सुशासन की दिशा में अभिनव पहल प्रशासन गांव की और  अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक  ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाकर, हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। तीसरे दिन बुधवार को आयोजित शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, राजस्‍व एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बडी संख्‍यामें हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान कर लाभांवित किया गया है।

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तीसरे दिन 3605 महिलाएं एवं बच्‍चें लाभांवित
प्रशासन गांव भी ओर अभियान के तीसरे दिन बुधवार को जिले में आयोजित शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुल 3605 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। जिले में 3438 बच्‍चों के शारिरिक माप का सत्‍यापन, 349 शेष बच्‍चों की अपार आईडी , 234 शेष महिलाओं की आभा आईडी, 50 जन्‍मजात विकृति वाले बच्‍चों का चिन्‍हाकन कर, 12 बच्‍चे उपचार के लिए रेफर, श्रेणी के 59 एवं ड।ड श्रेणी के 335 बच्‍चे चिंहित कर 12 बच्‍चों को एन.आर.सी. में भर्ती करवाया गया है।
साथ ही 390 हितग्राहियों की समग्र आईडी की समस्‍या का निराकरण, 58 लाडली लक्ष्‍मी बालिकाओं के दस्‍तावेज अपडेट, 109 शेष लाडली लक्ष्‍मी चिन्हित, 175  बालिकाओं की लाडली लक्ष्‍मी छात्रवृत्ति की समस्‍या  का निराकरण, 81 बालिकाओं की छात्रवृत्ति का अनुमोदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना के 97 प्रथम प्रसव की पात्र हितग्राही, 53 द्वितीय प्रसव की पात्र हितग्राही का चिंहाकन, 39  हितग्राहियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित भुगतान का निराकरण किया गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों में 573 हितग्राही लाभांवित
स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में बुधवार को 573 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। 8 हितग्राहियों की समग्र आईडी समस्‍या का निराकरण, 3 समग्र ईकेवायसी अपडेट, 5 नये आयुष्‍मान कार्ड पंजीयन, 455 हितग्राहियों की स्‍वास्‍थ्‍य जांच, 429 लोगों की बी.पी.शुगर की जांच, छूटे हुए 19 बच्‍चों का टीकाकरण, 9 नवीन गर्भवती माताओं का एएनसी पंजीयन, 152 बच्‍चों और 40 महिलाओं की हिमोग्‍लोबीन जांच, 90 संभावित लोगो की टी.बी. जांच के लिए खंखार पट्टी का संग्रहणकिया गया है।   

कलेक्‍टर ने मौके पर जाकर केलूखेडा की सोहनबाई को दिलाया भूखण्‍ड का कब्‍जा
सुशासन सप्‍ताह - प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में बुधवार को जिले की सभी तहसीलों में पंचायत कलस्‍टरों में ग्रामीणों किसानो की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्‍व शिविर आयोजित किए गये है। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच विकासखण्‍ड के गांव केलुखेडा एवं जमुनिया खुर्द में विशेष राजस्‍व शिविरों में ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। केलूखेडा में कलेक्‍टर ने आवेदिका सोहन बाई मेघवाल को मौके पर जाकर उनके द्वारा खरीदे गय भूखण्‍ड का सीमांकन कर कब्‍जा दिलाया गया है।                           

पिपलोन के शंकर भील को भी मिला जमीन का कब्‍जा-
इस अभियान के तहत एसडीएम संजीव साहू के निर्देशन में तहसीलदार संतोष कुमार एवं नायब तहसीलदार डॉ.अजेन्‍द्र नाथ एवं राजस्‍व टीम ने ग्राम पिपलोन के भूमि सर्वे नम्‍बर 244/1 पर 0.75 हेक्‍टेयर में गांव के ही गोपाल पिता शिवनारायण द्वारा किया गया कब्‍जा मौके पर से हटाकर अ.ज.जा. के शंकरलाल भील को दिला दिया गया है।    

विशेष राजस्‍व शिविरों में 2341 आवेदन प्राप्‍त - 337 निराकृत
प्रशासन गांव की ओर अभियान के तीसरे दिन बुधवार को जिले में आयोजित विशेष राजस्‍व शिविर में कुल 2341 आवेदन प्राप्‍त हुए। इनमें से 337 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 2014 आवेदन लंबित रखे जाकर, संबंधित तहसीलदार द्वारा उनका समय सीमा में निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत नामांतरण के 550, बंटवारा के 300, सीमांकन के 56, कब्‍जा विवाद के 28, रास्‍ता विवाद के 63, खसरे नक्‍क्षे में बटांकन के 214, राजस्‍व पुलिस के मध्‍यस्‍था संबंधी 30 आवेदन प्राप्‍त हुए है। राजस्‍व रिकार्ड मे राजस्‍व अमल के 123, बी1 वाचन उपरांत रिकार्ड सुधार के 430 आवेदन, ग्राम आबादी के प्रस्‍ताव 16, फार्मर रजिस्‍ट्री के 161, आरओआर केवायसी के 280, नक्‍क्षे में त्रुटिसुधार के 133 आवेदन प्राप्‍त हुए है। इनमें से कुल 337 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया है।  शिक्षा विभाग द्वारा 248 विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र के लिए दस्‍तावेज तैयार करवाए गए है। 15 छात्रों की ईकेवायसी अपडेट एवं नवीन समग्र आईडी बनाने की कार्यवाही की गई।   

239 हितग्राहियों की समग्र ईकेवायसी अपडेट, 137 पीएम आवास हितग्राहियों का सत्‍यापन
प्रशासन गांव की ओर अभियान के तीसरे दिन जिले में आयोजित शिविरों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 14 स्‍थानों पर वृहद स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया। 239 मनरेगा हितग्राहियों की ई-केवायसी, प्रधानमंत्री आवास के 137 हितग्राहियों का चेकर सत्‍यापन,  6 हितग्राहियों की समग्र सिंडिंग, 134  हितग्राहियों की समग्र आईडी समस्‍या का समाधान,  पेंशन योजना के हितग्राहियों के 50 नये आवेदन प्राप्‍त एवं उनका सत्‍यापन, शौचालय निर्माण के नवीन 68 हितग्राहियों का चिंहाकन, संबल कर्मकार के 55 नये हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। अमृत सरोवर, डगवेल, खेत तालाब , मां की बगिया के 25 कार्याे के मस्‍टर जारी कर मजदूरी की बुकिंग, 11 कार्याे की मटेरियल देयकों की बुकिंग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE