BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 8:00 pm
KHABAR : मंदसौर के कलेक्टोरेट में मनाया सुशासन दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मानकों को आत्मसात करने के उद्देश्य से उनके जन्मदिवस 25 दिसंबर की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर 2025 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में सुशासन दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शुभम पाटीदार ने कलेक्ट्रेट में उपस्थित समस्त शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने, शासन को पारदर्शी, सहभागी एवं जनकल्याणकारी बनाने तथा प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

साथ ही प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार के लिए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE