BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 11:13 am
KHABAR : उज्जैन में धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस पर्व, देर रात तक चला प्रभु यीशु का जन्मोत्सव, गिरिजाघरों में आयोजित हुईं विशेष प्रार्थनाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। क्रिसमस पर्व के अवसर पर उज्जैन में बुधवार रात प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। देवास रोड स्थित कैथोलिक चर्च और मसीह चर्च में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ, जहां देर रात तक पवित्र बलिदान की विधि संपन्न कराई गई।

 

बुधवार रात करीब 11ः30 बजे से सभी चर्च में विशेष प्रार्थनाएं शुरू हुईं। मध्य रात्रि में प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाई गई। प्रार्थना के बाद ईसाई समाज के लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं।


सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे
गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग चर्च पहुंचने लगे। सुबह 8रू30 बजे पवित्र बलिदान सम्पन्न हुआ। वहीं शाम 6ः30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों दी जाएंगी। कैथोलिक चर्च और मसीह चर्च में बुधवार देर शाम से ही खास रौनक देखने को मिली।


इधर क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के बाजारों में भी उत्साह नजर आया। सेंटा क्लॉज की टोपी, परिधान और सजावटी सामग्री की खरीदारी से बाजार गुलजार रहे। पूरे शहर में क्रिसमस का उल्लास और उत्सव का माहौल बना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE