BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल, बैंक से मिले अतिरिक्त 1.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 11:31 am
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम थड़ौली और 50 साल का श्यामलाल, जब रास्ते के विवाद ने पकड़ा तूल, फिर जैसे ही संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत तो आक्रोशित परिजनों ने किया थाने का घेराव, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थड़ौली निवासी 50 वर्षीय श्यामलाल कारपेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर मृतक के परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नीमच सिटी थाने पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 23 दिसंबर की है, जब थड़ौली गांव में रास्ते को लेकर विवाद हुआ। मृतक के पुत्र विजय कारपेंटर ने बताया कि इसी विवाद के चलते राजमल कारपेंटर ने श्यामलाल कारपेंटर, उनकी पत्नी मंजू और स्वयं विजय के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान श्यामलाल को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

विजय ने बताया कि घटना के तुरंत बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने थाने में श्यामलाल के बयान दर्ज कराने और अंदरूनी चोटों की जानकारी पुलिस को देने की बात कही, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। परिजनों का आरोप है कि श्यामलाल का बयान दर्ज नहीं किया गया, जबकि विपक्षी राजमल का बिना किसी चोट के मेडिकल परीक्षण कराया गया।

श्यामलाल की हालत बिगड़ने पर उन्हें नीमच के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर परिजन लगातार थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गुरूवार सुबह करीब 7 बजे इलाज के दौरान श्यामलाल कारपेंटर की मौत हो गई।

मौत की सूचना के बाद मृतक के परिजन राजमल कारपेंटर सहित अन्य दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर नीमच सिटी थाने पर एकत्रित हो गए। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

उल्लेखनीय है कि आरोपी राजमल कारपेंटर मृतक श्यामलाल कारपेंटर का छोटा भाई बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE